बूंदी : एलएचवी एएनएम का धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
3600 ग्रेड पे , पदनाम परिवर्तन और 1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग को लेकर
बून्दी 9 मई । एलएचवी एएनएम का धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे , पदनाम परिवर्तन और 1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की । महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया । जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । इस मौके पर जिला महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा , माया साद, रशीदन बानो, द्वारिका गौतम, मेवा मीणा ,राजरानी ,मीना शर्मा, भूली मीणा, जमीला बानो ,शिमला जांगिड़ , विल्ली मैथ्यू, राजेश जैन, सुमित्रा वैष्णव, रमा राठौर, राधा राठौर, कौशल्या मीणा, रेशमा परवीन, सम्पत कंवर, बृज किशोरी शर्मा, हेमलता कंडारा सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।