Bundi: एसीसी फैक्ट्री से 820 सीमेन्ट बैंग गायब करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान


बूंदी 10मई। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने एसीसी फैक्ट्री लाखेरी से 820 सीमेन्ट बैग गायब कर खुर्दबुर्द करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश व सीमेन्ट बैग बरामद करने के लिये टीम गठन करने के निर्देश दिये थे। जिस पर महेश कुमार उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व मे आरोपी देवराज, रिद्धीकरण व पारस जैन को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर नं. RJ 14 GH 8127 को जब्त कर 150 सीमेन्ट के बैग बरामद किये थे। एसीसी फैक्ट्री से सीमेन्ट के बैग गायब करने का मुख्य आरोपी घटना के समय से फरार चल रहा था। पुलिस थाना लाखेरी की टीम ने फरार मुख्य आरोपी मनोज सैनी पुत्र नन्दलाल जाति माली उम्र 48 साल निवासी गणेशपुरा लाखेरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण - मोहित त्यागी पुत्र मुकेश त्यागी जाति ब्राह्मण उम्र 33 साल मैनेजर लॉजिस्टिक, एसीसी फैक्ट्री, लाखेरी ने 27.02.2023 को रिपोर्ट पेश की। की फैक्ट्री पर 08-02-2023 को ट्रेलर नम्बर RJ 14 GH 8127 त्रिवेणीधाम रोड लाईन्स से आया जिसमें फैक्ट्री पैकिंग प्लॉट से 41 टन कुल 820 बैग एसीसी सुरक्षा सीमेन्ट के बेयर हाउस जयपुर के लिए भरवाए थे। सीमेन्ट भरे हुए ट्रेलर RJ 14 GH 8127 को ट्रेलर चालक रिद्धि करण पुत्र कानाराम निवासी डिबरी मालपुरा टोक फैक्ट्री से बिना इनवॉइस के वेब्रिज ऑपरेटर मनोज सैनी पुत्र नन्द लाल सैनी निवासी गणेशपुरा लाखेरी से मिलीभगत करके ले गया। जिससे एसीसी फैक्ट्री को कुल रकम 2,87,000/- का नुकसान हो गया है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 41/2023 धारा 407 भा.द.स. में दर्ज कर त्वरित अनुसंधान करते हुए आरोप देवराज पुत्र सुरेश कुमार कलाल उम्र 21 साल निवासी लाखेरी बून्दी 2. रिद्धीकरण पुत्र खानाराम प्रजापत उम्र 50 साल निवासी डीवरु जिला टोंक 3. पारस कुमार पुत्र ज्ञानचन्द जैन उम्र 58 साल निवासी लाखेरी, बून्दी को धारा 407, 411, 120 बी आईपीसी में गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर RJ 14 GH 8127 को जब्त किया गया तथा 150 सीमेन्ट के बैग बरामद किये गये थे। एसीसी फैक्ट्री से सीमेन्ट के बैग गायब करने का मुख्य आरोपी मनोज सैनी पुत्र नन्दलाल जाति माली उम्र 48 साल निवासी गणेशपुरा लाखेरी घटना से फरार चल रहा था। आरोपी मनोज सैनी की तलाश में टीम लगातार कोटा, बून्दी के आस पास क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थी। लेकिन मुख्य आरोपी मनोज सैनी काफी शातिर एवं बदमाश प्रवृति का है जो पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पुलिस थाना लाखेरी की टीम में अथक प्रयास कर शातिर मुख्य आरोपी मनोज सैनी को जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र से दबिश देकर पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी मनोज सैनी को  अनुसंधान धारा 407, 120 बी आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान जारी है।