Baran : समय से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
आवश्यक सेवाओं संबंधी साप्ताहिक बैठक आयोजित
बारां, 27 फरवरी। जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बजट घोषणा के कार्यों की मुख्य सचिव स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है अतः सभी विभाग सजगता के साथ अपने कार्यों को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 की बजट घोषणाओं के संबंध में विभिन्न विभाग भूमि आवंटन के प्रस्ताव भूमि चिन्ह््ित करते हुए 7 दिवस में प्रस्तुत करंे एवं 15 दिवस की अवधि में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर मिनी सचिवालय साभागार में आयोजित आवश्यक सेवाओं संबंधी साप्ताहिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं के कार्यों की उनके द्वारा साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। जिले में सीएचसी, पीएचसी, साइबर क्राइम सेल, योगा एंड वेलनेस सेंटर एवं खेल स्टेडियम आदि के लिए भूमि आवंटन हेतू नगर परिषद व संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए। जिला कलक्टर ने आवश्यक सेवाओं सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी एवं फ्लेगशिप योजनाओं शुद्ध के लिए युद्ध, निरोगी राजस्थान, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, उड़ान योजना, अम्मा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना, इंदिरा रसोई योजना एवं मुख्यमंत्री युवा संबल योजना आदि योजनाओं के तहत कार्यांे की समीक्षा कर संबंधित विभागों को अपेक्षित प्रगति के लिए निर्देश प्रदान किए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना एवं इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में अधिकाधिक पात्रों को लाभ पंहुचाने के लिए पंजीकरण में वृद्धि लाने को कहा। जन शिकायतों के निस्तारण के मामले में जिले की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए सीएमओ, जनसुनवाई एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के आदेश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी विभागों को राजकाज संबंधित कार्यों के लिए ई-फाईल पोर्टल को उपयोग में लाने के निर्देश दिए एवं इसके संबंध में विभागाध्यक्षों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए डीओआईटी के एसीपी को निर्देशित किया। इस अवसर पर एडीएम एसएन आमेटा एवं सीईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।