मंगलुरु में विस्फोट : ISIS से प्रेरित था आरोपी शारिक न, घर में मिला विस्फोटक

जयपुर। कर्नाटक के मंगलुरु में ऑटोरिक्शा में विस्फोट करने वाले आरोपी शरीक से जब पुलिस ने पूछतात की तो पता चला कि वह आतंकबादी गुट "आईएसआईएस से प्र​रित था। और वह अपने आकाओं से संपर्क करने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करता था। कर्नाटक पुलिस ने यह भी कहा कि शारिक ने कई संचालकों के अधीन काम किया, उनमें से एक आईएसआईएस से प्रभावित आतंकवादी संगठन अल हिंद से था।
बता दें कि शिवमोग्गा जिले का निवासी शरीक शनिवार को एक ऑटोरिक्शा में प्रेशर कुकर में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) ले जा रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। फिलहाल उनका इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा है।

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आलोक कुमार ने कहा, "… हमारी प्राथमिकता यह देखना है कि वह जीवित रहे, हमें उसे एक ऐसे मंच पर ले जाना होगा जहां हम उससे पूछताछ कर सकें।" पुलिस ने विस्फोट को "गंभीर नुकसान पहुंचाने के इरादे से आतंकवादी कृत्य" करार दिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने घर पर बम बनाए और एक नदी के किनारे "परीक्षण विस्फोट" भी किया।

आलोक ने बताया कि "शरीक का तत्काल हैंडलर अराफत अली था, जो दो मामलों में आरोपी था। वह मुस्सविर हुसैन के संपर्क में था, जो अल-हिंद मॉड्यूल मामले में आरोपी है। अब्दुल मतीन ताहा शारिक के मुख्य संचालकों में से एक था। अन्य 2-3 हैंडलर भी शरीक के साथ काम किया है लेकिन उनकी पहचान की जानी बाकी है। ऑटोरिक्शा के अंदर बैटरियों से लगा एक जला हुआ प्रेशर कुकर मिला।

उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने मैसूर में उनके घर सहित पूरे कर्नाटक में पांच स्थानों पर तलाशी ली है, जहां से बम बनाने की सामग्री जब्त की गई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "शरीक आईएसआईएस विचारधारा से प्रेरित था और उसने अपने घर पर बम बनाया था। 19 सितंबर को शारिक ने दो अन्य साथियों के साथ शिवमोग्गा में एक नदी के किनारे एक जंगल में एक परीक्षण विस्फोट किया था।"

पुलिस ने अगले दिन उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शरीक भागने में सफल रहा और मैसूरु में चोरी के आधार कार्ड के साथ किराए पर एक घर ले लिया और बम बनाना जारी रखा