जयपर। तिहाड़ जेल में अपनी सेल के अंदर जैन का मसाज करवाते हुए कथित वीडियो लीक होने और वायरल होने के बाद दिल्ली बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं,दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने जैन की मेडिकल रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए दावा किया कि मंत्री को L5-S1 कशेरुक डिस्क की चोट है, जिसके लिए डॉक्टर ने नियमित फिजियोथेरेपी और एक्यूप्रेशर उपचार की सिफारिश की थी। आप ने कहा कि वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन को जो मसाज करते दिखाया गया है, वह इलाज का हिस्सा है।
दिल्ली भाजपा नेता ने सत्येंद्र जैन को केजरीवाल का 'कलेक्शन एजेंट' बताते हुए कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाली बात है कि केजरीवाल जैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल हैं और जैन को वीवीआईपी सुविधाएं मुहैया कराईं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा ने अवैध रूप से वीडियो को 'वीआईपी ट्रीटमेंट' बताते हुए जारी किया क्योंकि वह एमसीडी और गुजरात दोनों चुनाव हार रही है।
बता दें कि इस जैन को तिहाड़ जेल के अंदर शानदार सुविधाएं प्रदान की जा रही थी। जेल में घर का खाना पहुंचाया जा रहा था। यहां तक की पत्नि को जैन से पसर्नल मिलने दिया जा रहा था। शिकायत के बाद वहां के जेलर को सस्पेंड कर दिया गया था। अब मसाज की वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरोपों के संबंध में दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।
गंभीर आरोपों के मद्देनजर हाल ही में तिहाड़ के कम से कम 28 जेल अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधीक्षक अजीत कुमार को उनकी कथित भूमिका के लिए निलंबित कर दिया गया है