राजस्थान में मावठ और शीतलहर ने ठठुराया, कई जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में पिछले दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया है जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में मावठ हो रही है। मावठ के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। साथ ही शीतलहर प्रदेशवासियों को ठठुरा रही है।
पश्चिमी विक्षोभों का असर आज सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। उत्तरी राजस्था के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी एरिया में आज सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बीती रात से रूक-रूक कर बारिश होती रही है।

ओवावृष्टि की चेतावानी
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कईं संभागों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, जिनमें उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर शामिल हैं। वहीं चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, उदयपुर के कुछ क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 इंच से भी ज्यादा बरसात देखने को मिली है। बारिश के साथ चली हवाओं से सर्दी बढ़ गई और ठिठुरन तेज हो गई। वहीं रात के साथ-साथ अब दिन भी ठण्डे हो गए। बीकानेर में कल दिन में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस सर्दियों का सबसे ठंडा दिन रहा है।

वहीं उदयपुर, कोटा, अजमेर, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जालौर, सिरोही, डूंगरपुर, पाली समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा
बारिश उदयपुर के मावली क्षेत्र में 50MM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 28MM, बूंदी में 24.5, कोटा के सांगोद में 26, बारां के शाहबाद में 26, उदयपुर के गोगुंदा 38, भीण्डर में 27, भीलवाड़ा के जहाजपुर में 11, बनेड़ा में 10, कोटा के लाडपुरा में 19, सांगोद में 26, डीगोद में 22, रामगंजमंडी में 18, कानावास में 17, राजसमंद में 19, नाथद्वारा में 16, रेलमगरा में 18, कुंभलगढ़ में 13MM बारिश दर्ज की गई। इन जिलों के अलावा सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही और जयपुर जिले में भी बारिश हुई।