किशन सिंह
मांडलगढ़, भीलवाड़ा|
मांडल तहसील के ग्राम पंचायत भगवानपुरा कृषि भवन में पुरुष नसबंदी सहभागिता मीटिंग का आयोजन स्वास्थ्य मित्र राम सिंह गहलोत की अध्यक्षता में रखा गया! जिसमें पुराने पुरुष नसबंदी वाले लोगों को बुलाकर लोगों को उनको उदाहरण देकर समझाया गया! ए एन एम मनभर मीणा ने बताया कि महिला नसबंदी के अलावा पुरुष नसबंदी बहुत अच्छी रहती है इसमें ना कोई चीरा ना ही स्टीज की जरूरत है इसलिए परिवार नियोजन के लिए महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी जागरूक होना बहुत ही जरूरत है बैठक में एएनएम मनभर मीणा, अध्यापिका साहिन गोरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनिया एवं ग्रामवासी
राम सिंह गहलोत, लादू लाल जी तेली,हरिशंकर जीपुरोहित, रामलाल जी पुरोहित,लक्ष्मण लाल जी दमामी,महेश जी पाराशर,राजेश कुमार जी राव,श्याम सुंदर जी सोनी आदि ग्रामीण मौजूद थे!