जयपुर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। महबूबा ने अफगानिस्तान के हालात और उनके हश्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जल्दी ही कश्मीर में सब कुछ पहले जैसा कर दो नहीं तो सब्र का बांध टूट जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा सब्र का बांध अगर टूटा तो हटा दिये जाओगे और मिटा दिये जाओगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह अफगानिस्तान में नेता भाग खड़े हुए हैं उसी तरह यहां भी बीजेपी के नेताओं को बोरिया बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा।
उन्हेंने ये भी कहा कि अगर आजादी के समय बीजेपी भारत में होती तो कश्मीर आज पाकिस्तान में होता। जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करने को लेकर महबूबा ने कहा कि यह केंद्र सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से किया है। उन्होंने कश्मीर के टुकडे कर दिये हैं। समय रहते इसे पहले जैसा कर देना चाहिए नहीं परिणाम गंभीर होंगे।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मु कश्मीर से धारा 370 हटाकर लद्दाख व कश्मीर को केंद्र शासित राज्य का दर्जा दे दिया। तब से ही कश्मीर के कईं नेतओं को सालभर के लिए नजरबंद कर दिया था। इन नेताओं में कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री अमर अबदुल्ला व पीडीपी नेता महबूबा सहित कईं नेता शामिल थे।
BJP नेता का पलटवार
महबूबा मुफ्ती के इस बयान पर बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने पलटवार करते हुए उन्हें देशद्रोही करार कह दिया, और कहा कि भारत के खिलाफ साजिश करने वालों को मिट्टी में मिला देंगे।