अखिल भारतीय रैगर महासभा व मानव सेवा समिति द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

बूंदी (शिवकुमार शर्मा) अखिल भारतीय रैगर महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल रेगर व मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल के नेतृत्व में पिछले दिनों हुवे रामराज हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया व जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन नहीं मिलने पर नाराज लोगों ने अदालत परिसर के बाहर का रोड 1 घंटे तक जाम कर दिया उसके बाद सैकड़ों की संख्या में पैदल ही नारेबाजी करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर एडिशनल एसपी किशोरी लाल द्वारा समझाइश की और पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा से 5 व्यक्तियों ने मुलाकात की और निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारी संतुष्ट हुए। प्रदर्शनकारियों में मृतक के परिजन व सत्यनारायण कालू राम बागोरिया शंकर लाल कसौटियां रामराज रेगर केसरी लाल रेगर लोकेश वर्मा चौथमल मोहन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |