संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
थाना क्षेत्र के बड़ानयागांव के ग्रामीणों ने कस्बे व आस पास के गांव में बढ़ती चोरियो की रोकथाम को लेकर एसडीएम अमित कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बड़ानयागांव में लगातार पिछले 1 माह से मोटरसाइकिल चोरी व घरो में घुसकर चोरिया की जा रही है। जिससे आमजन में भय बना हुआ है। इसी के साथ ही गांव में टमाटर व सब्जियों की पैदावार ज्यादा होने से आमदनी भी अच्छी आ रही है। जिसे चोर घरो में पड़े लाखो रुपये चुराकर ले जा रहे है। इससे पहले कई बार हिंडोली थाने पर भी रिपोर्ट दे दी। लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही।
ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि जल्द ही बढ़ती चोरियों की रोकथाम को लेकर कुछ उपाय किये जायें।
इस दौरान ज्ञापन देने में वार्ड पंच अरविंद कुमावत , गिरिराज कुमावत , हेमराज खटीक , परमेश्वर कुमावत , मोहित कुमावत , प्रकाश सावलिया , समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।