संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां |
जिले के विकास में नही रखेंगे कोई कमी-प्रमोद भाया
बारां जिले में पंचायतराज अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के हो रहे चुनावों में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार हेतु राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा लगातार दौरे कर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जा रहा है। सोमवार को भी मंत्री भाया ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा के साथ अंता एवं मांगरोल पंचायत समिति के डेढ दर्जन गांवों का दौरा कर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि बारां जिले में जिला परिषद की 25 सीटों एवं 8 पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे है। इसी के तहत मंत्री भाया द्वारा लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान को लेकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जा रहा है।
मंगलवार को मंत्री प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा द्वारा पंचायत समिति अन्ता एवं मांगरोल के बालाखेडा, बालदडा, पाटोन्दा, उदपुरिया, बडगांव, रायथल, हिंगोनिया, बोहत, ईश्वरपुरा, मऊ, जारेला, मालबमोरी, महुआ, शाहपुरा, तिसाया एवं सीसवाली में जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।
मंत्री प्रमोद जैन भाया ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विफल हो चुकी है। प्रदेश के किसानों को पैसा देने के बाद भी यूरिया एवं डीएपी खाद नही मिल रहा है इसके लिए केन्द्र सरकार दोषी है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है।
भाया ने कहा कि कांग्रेस शासन में कोरोना महामारी के बावजूद ऐतिहासिक कार्य हुए है तथा कई योजनाओं के माध्यम से जिले में करोडो रूपए के विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए है। भाया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है यदि बारां जिले में कांग्रेस के जिला प्रमुख, प्रधान बनेंगे तो हम राज्य सरकार से अधिक बजट बारां के लिए लाकर गांवों का विकास करवा पाएंगे।
भाया ने कहा कि बारां-मांगरोल इटावा बोर्ड़र सड़क-125 करोड़, मांगरोल से किशनगंज सड़क हाईलेवल पुलिया सहित 118 करोड़, अन्ता-सीसवाली रोड हाईलेवल ब्रिज सहित 58 करोड, अन्ता-मांगरोल सड़क 50 करोड़, चैकी बोरदा से मेरमा 40 करोड, बारां से सोरसन वाया गजनपुरा मिर्जापुर सडक 17 करोड, जयनगर से बमूलियाकलां टूलेन सडक 14 करोड, इनके अतिरिक्त अंता, बांरा, मांगरोल तहसील के विभिन्न गांवों में लगभग 100 करोड की सडकों की स्वीकृति, अंता, बारां, मांगरोल तहसील के विभिन्न गांवों में सीसी रोड 40 करोड के 168 कार्य स्वीकृत, मिनी सचिवालय, अन्ता एवं मांगरोल निर्माण के लिए लगभग 9 करोड, सडको का जीर्णोद्वार 15 करोड, बारां, अन्ता एवं मांगरोल में लाइब्रेरी की स्वीकृति, पार्वती नदी पर 100 करोड के एनीकटों की स्वीकृति, परवन वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत 3300 करोड रूपए की पेयजल की बडी स्कीमें स्वीकृत करवायी गयी है।
भाया ने कहा कि पेयजल के लिए अन्ता-बलदेवपुरा-नागदा-अन्ता शहर सहित 38 गांव एवं 8 ढ़ाणियांे के लिए 35 करोड़, सायगढ़ परियोजना से 46 गांव एवं 8 ढ़ाणियों के लिए 58.42 करोड़, सिंगोला-मांगरोल सहित 22 गांवों के लिए 34.10 करोड़ स्वीकृत करवाए गए है। इसके अतिरिक्त अंता, बारां, मांगरोल के जो गांव बडी पेयजल स्कीमों में छूटे थे उन्हें परवन में जोडा जाएगा, इसके लिएं लगभग 2500 रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। बारां मेडिकल काॅलेज, सीएचसी, मांगरोल को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत, सीएचसी, अन्ता को ट्रोमा सेन्टर में परिवर्तित, सीसवाली में माॅडल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करवाया गया है।
भाया ने मतदाताओं से बारां जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड रहे जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने का आग्रह किया।