Baran: मंत्री प्रमोद भाया ने की अन्ता एवं मांगरोल में जन सुनवाई
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां 19 फरवरी। राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा रविवार को अन्ता एवं मांगरोल में संचालित कांग्रेस कार्यालयों पर पहुंच कर आमजन की जन सुनवाई की गई।
कांग्रेस कार्यालय अंता प्रभारी नरेन्द्र नन्दवाना एवं कांग्रेस कार्यालय मांगरोल प्रभारी डाॅ. इजहार खान (सीमा) ने जानकारी देते हुए बताया कि खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र अन्ता में आमजन से जुडी जन समस्याओं की सुनवाई की जा रही है। श्रीबड़ां बालाजीधाम पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा समाप्ति उपरान्त मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा रविवार को अन्ता एवं मांगरोल में संचालित कांग्रेस कार्यालयों पर पहुंच कर जन सुनवाई की गई तथा आमजन से समस्याओं के परिवाद प्राप्त किए गए।
मंत्री प्रमोद जैन भाया ने जन सुनवाई करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र अन्ता की जनता को बारां नही आना पडे इसके लिए उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र में समय-समय पर जन सुनवाई की जा रही है तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्याओं का प्रमुखता से संबंधित विभाग के अधिकारियों से निराकरण करवाया जा रहा है। मंत्री भाया द्वारा कई विभागीय अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर उन्हें समस्याओं के निराकरण के बारे में निर्देष प्रदान किए गए।
आज जन सुनवाई के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भटवाडा, पीसीसी सदस्य हंसराज मीणा उदपुरिया, नगर पालिका अंता चेयरमेन मुस्तफा खान, मांगरोल चेयरमेन कौषल किषोर सुमन, मांगरोल ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज नागर रिझिंया, पंसस नरेन्द्र नंदवाना, डीसीसी उपाध्यक्ष कांताप्रसाद नागर, रामप्रसाद गौड डीसीसी महासचिव किषनचन्द्र नागर, राजेंद्र सिंह नागदा, ललित गालव, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष सोहनलाल सुमन, पार्षद अजय मेहता, रामराज बागड़ी, पूर्व पार्षद मुर्तजा अंसारी, मण्डल अध्यक्ष कमलेश नागर सोरसन, गजेंद्र सुमन मिर्जापुर, पूरणमल नागर, भगवान दाधीच, प्रवक्ता राधाकिषन नागर, डाॅ. रवि नागर, पार्षद प्रमोद जैन टीटू, रविकानत मीणा हेमराज शर्मा, मीरा बाई आदि उपस्थित रहे।