विधायक ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का निरीक्षण

-शिविरों में पात्र जनों को मौके पर किया जाए लाभान्वित-विधायक राधेश्याम बैरवा


बारां, 10 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत भैंसडा में आयोजित शिविर में विधायक राधेश्याम बैरवा ने भाग लेकर जनसुनवाई की तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए। विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि विकसित भारत यात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक विभिन्न योजना की जानकारी पहुंचा कर प्रत्येक घर में नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए श्री प्रधानमंत्री ने गांव, गरीब एवं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए योजनाएं शुरु कर उनका सफल क्रियान्वयन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान की सोच के साथ 2047 मे विकसित भारत का संकल्प लिया है जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में 17 योजनाओं का मौके पर लाभ दिया जा रहा है, आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने सरकार की उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, हर घर नल योजना, पीएम सौभाग्य योजना की चर्चा करते हुए उनसे लोगों के जीवन मे आये बदलाव को विकसित भारत की दिशा में बढ़ते कदम बताया।

जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निराकरण
शिविर में विधायक राधेश्याम बैरवा ने जनसुनवाई कर आम नागरिकों के अभाव अभियोग सुने तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से फीडबैक लेकर मौके पर समस्याओं का निराकरण कराया। ग्रामीणों द्वारा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं, आम रास्ते से पानी निकासी, पेयजल सम्बन्धी समस्या बताई जिनके बारे में सम्बंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविरों में एसडीएम अरूण जैन, एसडीएम सुनील पंवार, एलडीएम जीआर मेघवाल, जनप्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद रहे।

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत असनावर और रामगढ़, ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत गदरेटा और खाण्डासहरोल, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत मेरमाचाह और भैंसडा एवं ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत कचनारियां कलां और बंजारी में आयोजित किए गए।

11 जनवरी को यहां आयोजित होगें शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कृष्णा शुक्ला ने बताया कि जिले में 11 जनवरी को ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत पीपल्दा और बृजनगर, ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत बिची और हाटरी, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत बमोरी और आटोन एवं ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत झनझनी और पीथपुर में आयोजित किए जाएंगे।