किशनगंज विधानसभा क्षेत्र 194 से निर्मला सहरिया 4 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी, जानकार सूत्रों के अनुसार किशनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक निर्मला सहरिया के नेतृत्व में बाबा जी के बाग में सुबह 10:00 बजे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे होकर रैली के रूप में उपखंड निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर 12:3मिनिट पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगी ,विधायक निर्मला सहरिया ने सभी सभी शुभचिंतकों से अपील की है कि नामांकन रैली में अधिक से अधिक शामिल होकर नामांकन रैली को सफल बनाएं।