बांरा, 28 फरवरी। अटरू विधायक पानाचन्द मेघवाल ने आज सदन में तारांकित प्रश्न के जरीये प्रदेश के पटवारियों की विभिन्न मांगो और पटवारियो के खाली पदो का भरने का मामला उठाया। विधायक पानाचन्द मेघवाल ने तारांकित प्रश्न के जरीये राजस्व मंत्री से पूछा की पटवारियों का अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सरकार के साथ कोई समझौता हुआ है क्या सरकार द्वारा उक्त समझौते को लागू कर दिया गया है जिसके जवाब में राजस्व मंत्री ने जानकरी दी की ,जी हां। राजस्थान पटवार संघ की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक उपरान्त जारी बैठक कार्यवाही विवरण दिनांक 03.07.2021 अनुसार निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किये जाने का समझौता हुआ
1. पटवारी कैडर में व्याप्त स्थिरता (stagnation) को दूर करने की दृष्टि से राज्य में पदोन्नति का एक और चौनल बनाया जायेगा जिसके तहत राज्य में वरिष्ठ पटवारी का पद सृजन किया जायेगा।
2. पटवारियों को देय अतिरिक्त कार्य भत्ता एवं बहुआयामी भत्ते (hard duty allowance)।ससवूंदबमद्ध में देय वर्तमान राशि में 50 प्रतिशत वृद्धि की जायेगी।
3. राजस्व विभाग से जुडी पटवारियों की गैर-वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया जावेगा जोकि 3 माह में अपनी रिपोर्ट देगी।
4.पटवारियों द्वारा की जा रही हडताल एवं आंदोलन के चलते हुए मुकदमों को वापस करने की दृष्टि से सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जावेगा। राजस्व मंत्री ने सदन को अवगत करवाया की बैठक कार्यवाही विवरण दिनांक 03.07.2021 में अंकित उक्त बिन्दुओं के संबंध में निम्नानुसार कार्यवाही की गई है।
बिन्दु सं. 1- राजस्व (ग्रुप-6) विभाग की अधिसूचना दिनांक 21.10.2021 से वरिष्ठ पटवारी पद का सृजन किया जाकर राजस्व (ग्रुप-2) विभाग के पत्र दिनांक 18.11.2021 द्वारा 5000 पटवारियों के पदों को वरिष्ठ पटवारी के पदों पर क्रमोन्नत किये जाने संबंधी आदेश जारी किये जा चुके है।
बिन्दु सं. 2- राजस्व (ग्रुप-2) विभाग के पत्र दिनांक 10.08.2021 द्वारा पटवारियों को देय विशेष भत्ते की राशि को रू. 1500/- प्रतिमाह से बढाकर 2250/- प्रतिमाह तथा अतिरिक्त कार्य भत्ता रू. 2500/- से बढाकर 3750/- किये जाने के आदेश जारी किये जा चुके है।
बिन्दु सं. 3- प्रमुख शासन सचिव, राजस्व विभाग की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति का गठन आदेश दिनांक 03.07.2021 द्वारा किया गया। विभिन्न बैठकों में पटवार संघ की गैर-वित्तीय मांगों के संबंध में बिन्दुवार विचार-विमर्श किया जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है।
बिन्दु सं. 4- उक्त बिन्दु के संबंध में गृह (ग्रुप-10) विभाग के आदेश दिनांक 17.01.2023 द्वारा न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण को विचारोपरान्त लोकहित में न्यायालय से वापस लिया जा चुका है।
विधायक पानाचन्द ने सदन में राजस्व मंत्री से प्रश्न किया की प्रदेश में पटवारियों के पद रिक्त होने से उनको अतिरिक्त हल्के का कार्य भी करना पड रहा है? यदि हां, तो कोटा संभाग में वर्तमान में कितने पटवारियों के पास अतिरिक्त चार्ज है? सरकार उक्त के संबंध में क्या कार्यवाही करने का विचार रखती है? जिलेवार संख्यात्मक विवरण सदन की मेज पर पर रखें।
जिस पर राजस्व मंत्री ने अवगत करवाया की कोटा संभाग में वर्तमान में 201 पटवारियों को अतिरिक्त हल्कों का चार्ज दिया हुआ है। जिसका जिलेवार विवरण निम्नानुसार है-
कोटा जिले में 53 पटवारियों को बून्दी में 45 झालावाड में 59 और बारां जिले में 44 पटवारियों को अतिरिक्त हल्को का कार्यभार दिया गया है। राजस्व मंत्री ने जानकारी दी की सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2021 में चयनित 5584 अभ्यर्थियों के पटवारी पद पर नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण रिक्त रहे शेष पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी होने के उपरान्त यथासंभव पदस्थापन की कार्यवाही की जा सकेगी।