बूंदी: बूंदी में आज महंगाई राहत कैंप में हुए 39 हजार से अधिक पंजीकरण

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
जिला कलक्टर ने किया चड़ी राहत कैंप का निरीक्षण

बूंदी, 10 मई। आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर में भारी उत्साह नजर आ रहा है। राहत कैंपों में आमजन रुचि ले रहे हैं और भीड़ उमड़ रही है। जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों में बुधवार को जिले में 39 हजार 688 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। जिले के निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए राहत कैंप लगाकर राज्य सरकार मंहगाई में मददगार साबित हो रहे है। राहत कैंपों में आमजन को महंगाई से बडी राहत मिल रही है।
जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने चड़ी पंचायत में आयोजित मंहगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान के तहत सभी परिवारों के शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किया जाए जिससे कि सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से प्रत्येक परिवार लाभान्वित हो सके । उन्होंने राहत कैंप का अवलोकन किया और लाभार्थियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने योजनाओं के बढ़े हुए लाभ लेने के लिए री- रजिस्ट्रेशन कराने पर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपकर बधाई दी। साथ ही पंजीयन काउंटर पर मौजूद कार्मिकों से पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए । उन्होंने प्रशासन गाँवो के संग शिविर का अवलोकन किया व शिविर में लगाये गए विभिन्न विभागों के काउंटर पर जाकर अभियान की प्रगति की जानकारी ली ।
उन्होंने शिविर में टोकन सिस्टम द्वारा लाभार्थियों को बुलाने के निर्देश दिए साथ ही छाया, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश दिए जिससे की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े । जिला कलक्टर ने शिविर में आये ग्रामीणों को महंगाई राहत शिविर के लाभ बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में यह शिविर शुरू किए गए हैं जिसमें मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के तहत योजनाओं की बढी हुई राशि का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर केशवरायपाटन उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार प्रीतम मीना  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 6670 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 6670 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लिए 3655 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए 4445 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 551 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 5555 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 5395 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 2861 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 3627 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 259 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया।
घर चलाने में हुई आसानी  
महंगाई से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर सरकार की मंशा अनुसार सफलता हासिल कर रहे हैं। शहर के नगर परिषद परिसर मे आयोजित महंगाई राहत शिविर में भैरू पाड़ा निवासी 53 वर्षीय कृष्णा जोशी ने जब अपना जनाधार कार्ड दिखाकर पंजीकरण करवाया तो उन्हें बताया गया कि वह 6 योजनाओं के लिए पात्रता रखती हैं।  
कुछ साल पहले पति की बीमारी से मृत्यु हो जाने पर कृष्णा जोशी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा परिवार कृषि कार्य पर आश्रित होने के कारण महंगाई के दौर में उनके लिए परिवार का खर्चा उठा पाना बेहद ही मुश्किल साबित हो रहा था। कैंप में मिली राहत के लिए कृष्णा जोशी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया और कहा कि महंगाई राहत शिविर से घर के बजट को पटरी पर लाने में आसानी होगी। लाभार्थी कृष्णा को राहत कैंप में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट प्रतिमाह निशुल्क घरेलू बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गैस सिलेंडर सब्सिडी योजनाओं के गारंटी कार्ड शिविर में सौपे गए।
मोहनलाल के बुढ़ापे का सहारा बनी सरकार
आमजन के लिए मंहगाई राहत कैंप मददगार साबित हो रहे हैं। राहत कैंपों में जरूरतमंद लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं से बडी राहत मिल रही है। नगर परिषद परिसर में आयोजित महंगाई राहत शिविर में बाणगंगा निवासी 66 वर्षीय मोहनलाल ने पंजीकरण करवाकर 7 योजनाओं का लाभ लिया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  
मोहनलाल पशुपालन करके अपने परिवार का खर्चा उठा रहे है। महंगाई के दौर में घर खर्चा, बीमारी का खर्चा उठा पाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे मंे राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ मिलने पर मोहनलाल ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहां की सरकार की इन योजनाओं से उसे बुढ़ापे में सहारा मिलेगा और उसका जीवन यापन पहले से सुगम हो पाएगा। राहत कैंप में मोहनलाल को अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, कामधेनु पशु बीमा, गैस सिलेंडर सब्सिडी योजनाओं का लाभ मिला।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगेंगे मंहगाई राहत कैंप
आमजन को मंहगाई से राहत दिलाने तथा ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्र के निवासियों की समस्याआंे के समाधान के लिए मंगलवार को जिले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर मंहगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 व 12 मई को नगर परिषद बूंदी के वार्ड नम्बर 18, 19, व 20 के लिए शिव मंदिर विकास नगर, लाखेरी नगरपालिका में 11 मई को वार्ड 13 व 14 के लिए रेल्वे स्टेशन सामुदायिक भवन, नगरपालिका के. पाटन में 11 व 12 मई को वार्ड संख्या 6 व 7 के लिए श्री राम धर्मशाला, काप्रेन में 11 व 12 मई को वार्ड संख्या 9 के लिए माता चैक टाकरवाड़ा झौपड़ियां काप्रेन में, इन्द्रगढ़ नगरपालिका में 11 मई को वार्ड संख्या 5 के लिए सामुदायिक भवन गढ़ पैलेस, नैनवां नगर पालिका में 11 मई को वार्ड संख्या 5 के लिए पुराना अस्पताल टोडापोल में मंहगाई राहत कैंप लगाया जाएगा।
उपखण्ड क्षेत्र हिण्डोली में 11 व 12 मई को मेण्डी व चेंता के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में मंहगाई राहत कैंप लगाया जाएगा। नैनवां में 11 व 12 मई को सुवानिया व माणी के राउमावि परिसर में , 11 व 12 मई को तालेड़ा की ग्राम पंचायत बरूंधन व गोपालपुरा बरड़ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मे,ं के.पाटन में 11 मई को ग्राम पंचायत चड़ी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में, 11 मई को बून्दी की ग्राम पंचायत भैरूपुरा ओझा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में लगेगा।