Baran : मातृशक्ति ने निकाली भगवा वाहन रैली

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां राजस्थान

 हजारों की संख्या में महिला पुरुष हुए शामिल श्री राम के नारों से गूंजा पूरा शहर 

बारां 22मार्च। हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ला एकम विक्रम संवत2080 के स्वागत को लेकर  शहर सहित जिले भर में लोगों में खासा उत्साह रहा बुधवार को शहर के श्रीराम स्टेडियम से भगवा सैकड़ों की संख्या में मांत्रशक्ति के साथ भव्य बाइक रैली निकाली जिसमें दो हजार से अधिक महिला पुरुष हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारों के साथ भगवा बाइक रैली मैं शामिल हुए रैली श्री राम स्टेडियम से शुरू हुई जो चार मूर्ति चौराहा कोटा रोड विवेकानंद सर्किल ब्रिज के नीचे  उत्तम कॉलोनी धान मंडी अस्पताल मार्ग से होती हुई धर्मादा चौराहा से सदर बाजार सराफा बाजार चोमू का बाजार श्री जी के मंदिर बांडाजी की टेक से होती हुई अंबेडकर सर्किल घूमकर मोटर मार्केट दीनदयाल पार्क होती हुई प्रताप चौक से गुजरी जहां जगह-जगह लोगों द्वारा रैली का पुष्प वर्षा व भगवान श्री राम के जयकारे लगाकर स्वागत किया प्रताप चौक चौराहे पर दीप प्रज्वलित  कर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान कर दिया लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी मातृशक्ति रैली के साथ चल रहे डीजे ने भी श्री राम के संगीतमय भजनों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया रैली में पुलिस की भी काफी भागीदारी रही पुलिस ने सुरक्षा के बंदोबस्त कर रखें साथी प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए108 एंबुलेंस वह नगर परिषद की दमकल को भी खड़ा कर  तैनात किया गया था हिंदू नव वर्ष समिति के सदस्य भी रैली को अनुशासमक तरीके से  गाइड करते हुए आगे से ले पीछे तक चल रहे थे शहर सहित हर तहसील मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र में भी भगवा बाइक रैली का आयोजन रखा गया नववर्ष स्वागत को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा महिला पुरुष भगवा पगड़ी दुपट्टा धारण कर भगवा ध्वज के साथ उत्साह से  रैली में शामिल हुए शहर के बाजार मकानों को भगवा पताका लगा  रास्तों को बांदरवाल स्वागत द्वार रंगोली से सजाया गया दोपहर बाद शहर भर में भगवान श्री राम के जयकारे गूंजते रहे देर शाम तक  रैली का आयोजन जारी रहा कल गुरुवार को भी विशेष रैली का आयोजन किया जा रहा है आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि आज जो मातृशक्ति रैली निकली है कल उससे भी अधिक संख्या में हिंदू युवा अपनी भागीदारी निभाएंगे