जयपुर। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने हाल ही अपना नया मोटो जी पावर (2022) लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने मोटो जी पावर (2021) के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसे जनवरी में अनावरण किया गया था। नये फोन को MediaTek Helio G37 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh और पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं। आइये इस फोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
मोटो जी पावर (2022) कीमत, बिक्री
नए मोटो जी पावर (2022) की यूएस में कीमत $199/ $249 यानि करीब 14,700 रुपये/ 18,400 रुपये है।
मोटो जी पावर (2022) के फीचर्स
मोटो जी पावर (2022) एंड्रॉइड 11 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है जसका रिज्यूलॉशन 720x1,600 पिक्सल है। फोन MediaTek Helio G37 SoC पर काम करता है। इसे 4GB RAM के साथ जोड़ा गया है।
कैमरों की बात करें तो Moto G Power (2022) में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल प्राथमिक सेंसर, f/2.4 लेंस वाला 2-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर, और दूसरा 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा सेटअप सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ है। सामने की तरफ, 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा स्पोर्ट करता है। Moto G Power (2022) में 5,000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।