नौ अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए

बारां, 9 नवंबर। विधानसभा चुनाव के अंतर्गत गुरूवार को नाम वापसी के अंतिम दिन चारों विधानसभा क्षेत्रों से कुल नौ अभ्यर्थियों ने आवेदन कर अपना नाम वापस ले लिया है।


जिला निर्वाचन अनुभाग के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अंता में अभ्यर्थी भगवती बाई, चौथमल बैरवा व रामचन्द्र, बारां-अटरू में केदार नेनीवाल व लक्ष्मीनारायण बैरवा तथा छबड़ा में मान सिंह धनोरिया, रणधीर सिंह, प्रिंयका नागर व बृजराज मीना ने अभ्यर्थिता वापस ली है। किशनगंज में गुरूवार को किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया। नाम वापसी के पश्चात विधानसभा क्षेत्र अंता में 11, बारां-अटरू में 6, किशनगंज में 11 व छबड़ा में 10 अभ्यर्थी शेष रहे हैं।