जयपुर। हिस्ट्रीशीटर अजय यादव के हत्यारों का अभी तक पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरों म के अनुसार बताया कि बदमाश 6 जने थे और स्कूटी पर सवार होकर आये थे।
पुलिस का शक अब जेल में बंद कुछ गैंगस्टरों पर जा रहा है जिनकी अजय यादव से दुश्मनी थी। सूत्रों के मुताबिक अजय यादव की गैंगस्टर गगन पंडित, प्रदीप यादव, संदीप से अनबन चल रही थी। कयास लगाये जा रहे हैं कि अजय की मौत की साजिश जेल में ही रची गई थी।
दो महिने पहले मिला था आशंकित हत्या का सुराग
पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब दो महिने पहले कुछ बदमाशों से सुराग मिला कि अजय यादव के हत्या की साजिश रची जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने अजय यादव को आगह भी किया था, लेकिन अजय यादव ने कहा कि अब वह जुर्म की दुनिया को छोड़ चुका है।
महेश जोशी का करीबी था अजय यादव
अयज यादव मुख्य सचेतक महेश जोशी का करीबी था। अजय यादव हत्या से 5 मिनट पहले मुख्य सचेतक महेश जोशी का बेटा रोहित जोशी व अनिल चौधरी के साथ चाय पी रहा था। रोहित और अनिल के वहां से रवाना होने के बाद अजय यादव की कार पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। अजय कार से निकल कर भागने लगा तो उस पर पांच फायर किये और 30 मीटर तक पीछा करके पत्थर से सिर कुचल दिया।