संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
शहर की बिगडती सफाई व्यवस्था एवं बन्द पडी रोड लाईटो, पार्षदो के साथ हो रहे भेद-भाव को लेकर 29 को गुंजल के नेतृत्व में निगम कार्यालय पर होगा विशाल प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता शहर की बिगड़ती हुई सफाई व्यवस्था, बंद पड़ी रोड लाईटो एवं पार्षदो के साथ हो रहे भेद-भाव को लेकर आगामी 29 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से निगम कार्यालय पर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर धरना देंगे। आज रविवार को कोटा उत्तर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओ की नयापुरा में आयोजित बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओ को सम्भोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आ रही है, किन्तु शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है,नलिया भरी हुई है, सड़को पर कचरो के ढेर लगे हुए है, ट्रेक्टर ट्रॉलियां वार्डो में नही पहुंच रही। एवं गली मोहल्लो से लेकर मेन रोड की रोड़ लाईटे बन्द पड़ी हुई है। कोई भी अधिकारी सूनने नहीं हैं अधिकारी क्षेत्र में घूमने की बजाय मंत्री के घर पर चक्कर लगाने में व्यस्त है, पार्षदों की सुनने की बजाय मंत्री के नजदीकी लोगो ओर रिश्तेदारों के यहाँ हाजरी लगाकर अपनी नोकरी कोटा में ही पक्की रखने की जुगाड़ में लगे है। जिसके चलते ही सफाई व्यवस्था का यह हाल हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं समर्थित पार्षदों के वार्डो में तो उनकी बजाय उनसे हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के द्वारा बताए हुए कार्य ही किये जा रहे है। जहाॅ एक और सरकार शहर में करोड़ो रूपयों के विकास कार्यों का दावा कर रही हैं वहीं गली-मोहल्लो में लगे कचरो के ढेर और बन्द पडी लाईटो के चलते आमजन जीवन अस्थ-व्यस्थ और मोसमी बिमारियों में कोटा राजस्थान के अग्रिम शहर की पंक्ति में खड़ा हो गया हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि हर गलत कार्य का डट कर विरोध करे, में सदैव आपके साथ खड़ा हूँ सरकार व प्रशासन से घबराने की जरूरत नही है। पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू ने कहाॅ कि बोर्ड किसी पार्टी का नही होता बल्कि इसे सभी पार्षद गण मिलकर चलाते है, किन्तु ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब वार्डो में विकास कार्यों में पार्टी के हिसाब से भेद भाव किया जा रहा है, लगी हुई टयूब लाइटे तक खोली जा रही हे। इस अवसर पर पार्षद रामगोपाल लोधा, नंद लाल कलवार, रवि मीना, नवल हाड़ा , राकेश पुटरा, बलविंदर बिल्लू, बीरबल लोधा, कुसुम सैनी, पूजा केवट, पूजा सुमन, मेघा गुर्जर, सुनील शर्मा सहित पूर्व जिला उपाध्यक्ष वसुदेवपाल, पंडित अनिल औदिच्य, इंद्र कुमार जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज साहू, सत्य प्रकाश लोधा, किशन प्रजापति, पूर्व पार्षद इन्द्रकुमार जैन, विकास तंवर, हेमा सक्सेना, चन्द्रप्रकाश सोनी, नीरज कुशवाह, सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा में हुये शामिल इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक के सिनियर मैनेजर जय सिंह हाडा ने वी.आर.एस. आवेदन करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ली वहीं वार्ड 49 से कांग्रेस कार्यकर्ता इकबाल खान अपने समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इस अवसर पर पूर्व विधायक गुंजल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।