बूंदी : एलएचवी एएनएम संघ के बुधवार को 17 वे दिन धरने पर तालेड़ा ब्लॉक की एलएचवी एएनम क्रमिक अनशन पर बैठी

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 


बून्दी 17 मई। शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना बुधवार को 17 वे दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर बुधवार को तालेड़ा ब्लॉक की एलएचवी एएनम क्रमिक अनशन पर बैठी। क्रमिक अनशन के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष गुप्ता ने  मंजू कुमारी, संतोष प्रतिहार, भगवती सुमन, राजेशलता, ममता वर्मा को  कुमकुम का टीका लगाकर व माला पहना कर क्रमिक अनशन पर बिठाया । धरना स्थल पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ बीएन माहेश्वरी और जिला महामंत्री अवधेश शर्मा ने एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान को समर्थन पत्र देकर समर्थन दिया ।  जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे ,  पदनाम परिवर्तन  1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर मंगलवार को धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि 1 मई से धरना प्रदेश के सब जिलों पर चल रहा है ।   इस मौके पर जिला महामंत्री शबनम आरा ,  राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक ,  रमा शर्मा, इंद्रा रानी, संतरा मीणा , संजू वर्मा, गायत्री देवी, विली मैथ्यू, मंजू सेन, संगीता झाला ,  रशिदन बानो, सुनीता महावर, विजयलक्ष्मी कटारिया, सरोजनी, विजयलक्ष्मी शर्मा सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।