Bundi : नंदीशाला के लिए भुमि आवंटन होने पर गौ सेवकों ने की आतिशबाजी, एक दूसरे का किया मुंह मीठा

बूंदी 06 जुलाई । नंदीशाला के लिए भुमि आवंटन होने पर गौ सेवकों ने की जोरदार आतिशबाजी, मिठाई बांटी और जिला कलेक्टर जिंदाबाद के नारे लगाए। नंदीशाला के लिए भूमि आवंटन होने पर गोपाल गौ सेवा संस्थान बूंदी से जुड़े गौ भक्तों ने अपने प्रयास पर मिली भुमि आवंटन की सफलता को लेकर अहिंसा सर्किल पर जोरदार आतिशबाजी कर खुशी मनाई और जिला कलेक्टर जिंदाबाद सभापति जिंदाबाद जिले का कलेक्टर कैसा हो रविंद्र गोस्वामी जैसा हो के नारे लगाए , इस दौरान गौ सेवकों का हौसला बढ़ाने के लिए मौके पर पहुंची सभापति मधु नुवाल का गौ सेवकों ने माला पहनाकर मुंह मीठा करवाया ।सभापति ने कहां कि गौ सेवकों की मेहनत रंग लाई और शहर में गौवंशों के कारण हो रही घटनाओं पर हमने भी गंभीरता से नन्दीशाला निर्माण को प्राथमिकता दी और सभी के साथ संयुक्त प्रयास से नंदी शाला के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास 28 बीघा भूमि आवंटित हो चुकी है अब शीघ्र ही उक्त भूमि पर नंदी शाला के टीनशैड चारदीवारी , आदि निर्माण शुरू करवा कर शहर के सभी गौ वंशों को जल्दी ही  नंदी शाला में शिफ्ट कर दिया जाएगा और आधुनिक सुविधायुक्त पशु चिकित्सालय भी बनाएंगे ।गोपाल गौसेवा संस्थान सचिव गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि हमारा काफी समय से नंदीशाला के लिए भूमि आवंटन का प्रयास था जो पुरा हुआ इसके लिए जिला कलेक्टर को बहुत-बहुत धन्यवाद अब शीघ्र ही नगर परिषद नंदीशाला की व्यवस्था की कर दे तो हमारी टीम गोवंशो की ठीक से संभाल करेगी गोपाल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद मीणा सचिव गोपाल माहेश्वरी बाबा मंगलगिरी महाराज कोषाध्यक्ष लोकतंत्र गुर्जर भवानीशंकर मेघवाल ओम मेघवाल गिरिराज गुर्जर दीपचंद कौशल यादव शिवराज गुर्जर मधु यादव शिवराज यादव अभिमांशुसिंह सोनू गुर्जर विक्रम बंजारा राजेंद्र सिंह रमेश सैनी कुलदीप गुर्जर लटुर मेघवाल मोहित मीणा दीपचंद मीणा नरेंद्र मीणा मनोज प्रजापत रामबाबू श्रृंगी मुकेश वर्मा जगदीश मेघवाल भीम शंकर सैनी तुलसीराम सैनी बनवारी यादव आदि