अवैध बम की पत्तियों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.

10 किलो 500 ग्राम भांग जप्त, हिंडोली थाना पुलिस की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने समस्त थानाधिकारी को अवैध मादक पदार्थ अवैध शराब अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल मीणा के मार्गदर्शन में निर्देश दिए इस पर हिंडोली के डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई के सुपर विजन में थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने टीम गठित कर मेहनत व प्रयास से सुखदेव उर्फ सूखा को गिरफ्तार किया इसके पास से 10 किलो 500 ग्राम भाग के साथ जप्त करने में सफलता हासिल की थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि वह जाब्ते के साथ दस्तावेज चेकिंग हेतु रवाना होकर अवैध कार्य चेकिंग करने चतरगंज, अशोक फैक्ट्री,, बसोली मोड, सत्तूर हरिपुरा रोड पहुंचकर नाकाबंदी की तभी हरीपुरा की तरफ से एक व्यक्ति सिर पर एक प्लास्टिक का कटा रखे हुए आया जो पुलिस को देखकर एकदम वापस मुड़कर भागकर जाने लगा जिसे डिटेन कर अपना नाम सुखदेव और उसका पुत्र गोपीलाल जाति कुशवाह निवासी सत्तूर पूछने पर कट्टे में गाय भैंस को खिलाने के लिए कल ले जाना बताया वह घबराकर पसीने से लथपथ होने पर उदयपुर सुखा को संदिग्ध ता प्रतीत होने पर प्लास्टिक कट्टे की तलाशी में हरे रंग की ढीली भांग की पत्तियां मिली जिन्हें हिंडोली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।