राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|

हिण्डोली राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय हिंडोली में मंगलवार को शिक्षा में नवाचार के अंतर्गत स्मार्ट गर्ल्स प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेज कंवर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ,तहसीलदार केसरी सिंह , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखमा राम मीणा अध्य्क्ष अनिता हरसौरा ,सचिव भाविका मेहता , प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन जैन की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनर मधु लोढा ,रजनी डोसी, द्वारा बालिकाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बालिका अधिकारिता को महत्व देते हुए बालिकाओ उत्थान एवं समानता पर जोर देने की बात कही गई कार्यक्रम की जानकारी प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा ने दी ।