Baran : फ्लेगषिप योजनाओं संबंधी संवाद कार्यक्रम आयोजित, नर्सिंग से जुडे़ प्रतिभागियों ने सुजस ऐप में दिखाई रूचि
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 6 फरवरी। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बारां द्वारा राज्य सरकार की राज्य सरकार की फ्लेगषिप स्कीम, लोक कल्याण की योजहनाओं, सुजस पत्रिका, सुजस मोबाईल ऐप के संबंध में आईसेक्ट संस्थान बारां में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल योजना के तहत नर्सिंग का प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे प्रषिक्षणार्थियों को संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। इस मौकै पर विद्यार्थियों को सुजस साहित्य का वितरण भी किया गया।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी विनोद मोलपरिया ने प्रषिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की फ्लेगषिप योजनाओं, विकास कार्यक्रमों, कला, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान के अभिवर्द्धन से संबंधित मासिक पत्रिका सुजस अब ऑनलाईन सुजस ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। इस ऐप को एंड्रायड मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही क्यू आर कोड के माध्यम से इसे मोबाईल में लिया जा सकता है। नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निषुल्क दवा व जांच योजना सहित अन्य फ्लेगषिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुजस ऐप के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी राज्य सरकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज, सुजस ई-बुलेटिन, विडियो बुलेटिन, न्यूज पॉडकास्ट, सोषल मीडिया, सुजस प्रकाषन एवं फेक्ट चेक जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं ऑनलाईन प्राप्त कर सकते है। सुजस ऐप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में अभिवृद्धि करने में सहायक है। सहायक जनसम्पर्क अधिकारी राहुल आसीवाल ने बताया कि सुजस ऐप को डाउनलोड करने की जानकारी देते हुए डिजिटल माध्यमों से ज्ञान में अभिवृद्धि की बात कही। संस्थान के प्रबंधक साबिर अहमद ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनुदानित योजना के तहत प्रषिक्षणार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित प्रषिक्षण प्रदान किया जा रहा है। लोक कल्याण की योजनाओं की जानकारी से प्रतिभागियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शुभेन्द्र साहा, मनोज, प्रषिक्षणार्थी आदि मौजूद रहे।