Bundi:मिशन स्वरोजगार अंतर्गत स्वयं सहायता समूह सदस्यों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित।

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

                                                                 
बूंदी 12 जून । राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) प्रयोजित एवं संजीवनी मानव कल्याण एवं जीव सेवा संस्थान , बूंदी द्वारा आयोजित ग्राम रानीपुरा एवं सांवतगढ़ की स्वयं सहायता समूह की 25 महिला सदस्यों को सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण गतिविधि हेतू आजीविका और विकास कार्यक्रम( एल ई डी पी )व मिशन स्वरोजगार बूंदी अंतर्गत शिव शक्ति पापड़ एव अचार  गॄह उद्योग बूंदी पर एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ।                                    
कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था कोऑर्डिनेटर विजयराज सिंह हाड़ा ने बताया की इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य नाबार्ड प्रायोजित उक्त गतिविधी प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूह प्रतिभागियो को तकनीकी प्रशिक्षण,यूनिट स्थापना हेतु आवश्यक मशीनरी उपकरण एवं मार्केटिंग नॉलेज , प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि पर विषय विशेषज्ञो के माध्यम से जानकारियां प्राप्त कर अपने व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय बढाना है।