संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्य्क्षता कौशल्या बाई गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत काछोला ने की ।समारोह में पधारे हुए समस्त गणमान्य नागरिकों एवं भामाशाह का प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मीणा द्वारा स्वागत किया गया समारोह व भामाशाह ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए 64700 की राशि विद्यालय को समर्पित की इस राशि मे स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मीणा ने 21000 रुपये स्थानीय स्टाफ द्वारा 21000 रुपये सरपंच कौशल्या बाई ने 5000 रुपये सहयोग किया शेष राशि ग्राम के भामाशाह द्वारा की गई सभी भामाशाह को साफा बंधवाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया मंच संचालन व्यख्याता रामराय कारपेंटर ने किया ।