शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
नेहरू युवा केंद्र बूंदी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वशासी संस्था के जिला युवा अधिकारी कशिश जेठवानी के निर्देशानुसार नैनवा ब्लॉक अंकिता पॉटर के द्वारा मंगलवार को ग्राम सकतपुरा में डोर टू डोर सर्वे किया गया गया ।इस उपलक्ष पर नेहरू महिला मंडल सकतपुरा डोर टू डोर सर्वे के साथ हिंदी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। आयोजन सोशल डिस्टेंस के साथ किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेविका ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक एनवाईवी ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था तब से आज तक हिंदी भाषा ने अपने क्षेत्र में उन्नति की है आज हिंदी भाषा भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में चौथे स्थान पर है उन्होंने बताया कि 14 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक हिंदी दिवस पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। नेहरू महिला मंडल संस्थान सदस्यों के लिए एन वाई वी अंकिता पोटर के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही प्रथम विजेता को इनाम दी गई। इस दौरान नेहरु युवा मंडल संरक्षक सत्य नारायण प्रजापति भी मौजूद रहे।
इस दौरान नेहरू महिला मंडल अध्यक्ष अवंतिका प्रजापति पायल
दिव्या प्रियंका आलिया खुशी अन्य सदस्य मौजूद रहे।