संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा|
विज्ञाननगर थाने में सौंपी शिकायत,डॉ साकेत गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए
कोटा हार्ट के निदेशक डॉ.साकेत गोयल के द्वारा सोशल मीडिया (फेसबुक) पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ गलत पोस्ट अपलोड की गई गलत पोस्ट पर कई लोगों ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ गलत कमेंट किए हैं। शहर के ख्यातनाम अस्पताल के निदेशक डॉ साकेत गोयल द्वारा की आपत्ति जनक टिप्पणी से व्यथीत युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बूंदी प्रभारी हरपाल सिंह राणा ने कहा कि डॉ साकेत गोयल के खिलाफ राजस्थान के मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को खराब करने के तहत और सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर मुख्यमंत्री का अपमान करने और सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह किया गया है।
उन्होंने थाना विज्ञाननगर में डॉ साकेत गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
डॉ साकेत गोयल द्वारा पूर्व में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ़ गलत टिप्पणी की गई परंतु अब राजस्थान के मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को भी धूमिल किया जा रहा है,जो नाकाबिल बर्दाश्त है।