ट्रोइका प्लस की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, अफगानिस्तान मसले पर होगी चर्चा, भारत के लिए नहीं है अच्छी खबर

जयपुर। पडोसी देश पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबान को मान्यता दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अब अफगानिस्तान मसौदे को लेकर ट्रोइका की मेजबानी कर रहा है जिसमें वह अमेरिका, चीन, और रूस के डिप्लोमेट्स के साथ बातचीत करने वाला है। इस बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी करने वाले हैं और साथ में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद युसूफ भी इसमें मौजूद रहेंगे। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट मुताबिक रूस, अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से भी मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 नवंबर को मुत्ताकी इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। इस इस बैठक में पाकिस्तान के संबधित मुद्दे जैसे, महिला सुरक्षा, अफगानियों का मानवाधिकार और सुरक्षा पर बात करने वाला है। पाकिस्तान का कहना है कि वह अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार चाहते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत द्वारा अफगानिस्तान मसले पर क्षेत्रीय देशों के साथ बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में भारत ने पाकिस्तान और चीन को भी बुलाया था लेकिन लेकिन दोनों ने बैठक में भाग लेने से इंकार ​कर दिया।
इससे पहले यह बैठक अखिरी बार अगस्त की शुरूआत में दोहा में आयोजित की गई थी तब अफगानिस्तान पर तालिबान को शासन नहीं था। रूस द्वारा 19 अक्टूबर को मास्को में एक और बैठक बुलाई गई थी, लेकिन अमेरिका ने लॉजिस्टिक्स का हवाला देते हुए भाग नहीं लिया था।