पर्युषण 2021 जैनम दर्शन प्रतियोगिता रंग धर्म के संग

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज के दसलक्षण पर्व पर नियमित ऑनलाईन आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के क्रम में 10 सितंबर शुक्रवार को "जैनम दर्शन" प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
पर्युषण 2021 के सयोजक संजय पाटनी व सह सयोजक मनीष पाटनी ने बताया कि उत्तम क्षमा के दिन आर्यिका श्री 105 दया ट्रस्ट के द्वारा जैनम दर्शन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें लगभग 17 बच्चों ने भाग लिया ।प्रतियोगिता के निर्णायक ब्र रश्मि दीदी एवं बा ब्र आशीष भैया ने प्रतियोगिता का परिणाम जारी करते हुए प्रथम स्थान दृष्टि जैन, द्वितीय स्थान आरांश जैन, तृतीय स्थान सुश्री नीति गंगवाल घोषित किया

11 सितंबर शनिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन "रंग धर्म के संग" वर्धमान संचय समिति के द्वारा आयोजित की गई ।