पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का मण्डाना में हुआ भव्य स्वागत।

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान|

प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू के नेतृत्व में माला व साफा पहनाकर तथा तलवार भेंट कर किया सम्मानित।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा एवं राजस्थान सरकार में खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया का झालावाड़ कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय अकलंक स्कूल के सामने समराथल होटल मण्डाना बायपास पर लाड़पुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू एवं ग्राम पंचायत बनियानी सरपंच मोईजुद्दीन गुड्डू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से 51 किलो का पुष्प हार एवं साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।तथा सरपंच मोईजुद्दीन गुड्डू ने प्रदेश अध्यक्ष को तलवार भेंट की।

"""""इस अवसर पर उप प्रधान अशोक मीणा, एवं प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस चन्द्र बेल मीणा ने भी माला पहनाकर स्वागत किया।"""""

स्वागत सत्कार समारोह में मुख्य रूप से अन्नू मेहरा, महेश श्रंगी, विष्णु गौतम, देशराज चौधरी, अब्दुल रहीम खान, मनोज सुमन, हरिराम गुर्जर, पिंटू कुरैशी, कमरुज्जमा जिलानी, मोहनलाल यादव, देवा गुर्जर, मोनू कटारिया, लटूर भाई, हिरालाल गुर्जर, देव किशन गुर्जर, हेमंत सैनी, निखिल मीणा, दीपक रावल, लोकेश सुमन, अर्जुन बंजारा, सुरज मेघवाल, रमेश शर्मा, भगवती मीणा, सीताराम मीणा, रमेश गौतम, विनोद, सोनू, राजेन्द्र, देवलाल, चतुर्भुज प्रजापत, शांति लाल, विजय यादव, राजू गुर्जर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।