अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हरियाणा समाज के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान ने बताया कि दिनांक 10/3/2024 को आर्य समाज के लिए समर्पित एवं पूर्व विधायक स्व केशव देव हरियाणा निवासी ग्राम साथा विधानसभा बरौली अलीगढ़ की धर्म पत्नी श्रीमती श्रीदेवी हरियाणा उम्र 96 वर्ष के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान गांव साथा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आचार्य पूरनमल प्रजापति, कुंवर देवेन्द्र प्रधान वरिष्ठ नेता सपा, अनूप कुमार, स्वतंत्र देव हरियाणा सुपुत्र, संजीव हरियाणा सुपुत्र, सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे। लोगों ने ईश्वर से श्रीदेवी हरियाणा की आत्मा को सदगति, शांति और आनन्द प्रदान करे, शोकाकुल परिवार को धैर्य रखने की शक्ति प्रदान प्रार्थना की। प्रधान देवेंद्र की श्रीदेवी रिश्ते की बुआ थी। आचार्य पूरनमल प्रजापति प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति महासभा, पूर्व सदस्य अलीगढ़ विकास प्राधिकरण आदि गणमान्य लोगों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।