Baran: खेलकूद व फूल गुलाल के संग मनाया फाग महोत्सव
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
यादव समाज महिलाओ ने मनाया फागोत्सव
बारां 26 फरवरी। शहर के दीनदयाल पार्क स्थित राज् प्रमोद लॉज में यादव समाज की महिलाओं द्वारा एकत्रित होकर फाग महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया यादव समाज महिला समिति की अध्यक्ष अनीता यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की समाज की महिलाओ को आगे बढ़ाने एव समाजहित मे योगदान हेतु बात रखी अध्यक्ष एव वहां उपस्थित महिलाओ द्वारा सर्वसम्मति से एडवोकेट हिमानी यादव सोन को बारां जिले से यादव समाज महिला जिला उपाध्यक्ष की घोषणा की एव सोन का स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन कर रही हेमलता सोन ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जिसमे अनीता यादव प्रथम पुष्पा यादव द्वितीय पिंकी यादव तृतीय रही सभी के द्वारा गुलाब के फूलो एव गुलाल द्वारा फागोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया चमेली बाई यादव ने सभी को धन्यवाद कहते हुई कार्यक्रम का समापन किया जिसमे उषा यादव पुष्पा यादव ललिता यादव लक्ष्मी यादव संजू यादव संतोष यादव लीला यादव चंदा यादव चंद्रकला यादव गायत्री यादव सहित समाज की कई महिलाएं उपस्थित रही।