Baran:02 माह के मासूम की हत्या के आरोप में कलयुगी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बारां 9 मार्च। पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जिनेन्द्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां व हेमन्त गौतम वृताधिकारी वृत शाहबाद को निर्देशन में थानाधिकारी थाना कस्बाथाना को मामले का खुलासा करने हेतू निर्देशित किया जिससे थानाधिकारी द्वारा फरियादी की पत्नी से पूछताछ की तो पहले तो आरोपिया पुलिस को गुमराह करती रही इसके बाद स्वयं आरोपिया ने आगे चलकर  विरेन्द्रर अग्रवाल वकील साहब के आवले के फार्म के कुए से मासूम की लाश बरामद करवाई। इस मामले में प्रकरण संख्या 28 / 2023 धारा 302, 201 दर्ज कर अनुसंधान करने पर फरियादी की पत्नि निशू के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आज 09.03.2023 को निशू को गिरफ्तार किया गया है आरोपिया की निशादेही से आज उसी कुए से उसकी साड़ी बरामद की है उसी साडी मे लपेटकर बच्चे को कुए में डाला था। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार मुल्जिमा:- निशू पत्नि निर्भय पुत्री सामलिया उम्र 25 साल निवासी भोलय कस्बाथाना हाल पहाडी थाना शाहाबाद जिला बारां