प्रमोद भाया, उर्मिला भाया का मतदाताओं से जनसम्पर्क जारी
-कांग्रेस की 07 गारंटियों का मिलेगा आमजन को लाभ-प्रमोद भाया
बारां 16 नवम्बर। कांग्रेस पार्टी से विधानसभा क्षेत्र अन्ता के प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया तथा उनकी धर्मपत्नि उर्मिला जैन भाया द्वारा लगातार गांव-ढाणियों में मतदाताओं के बीच पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर भायाजी को विजयी बनाने की अपील की जा रही है। क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में रूझान बना हुआ है तथा मतदाता 25 तारीख को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर पुनः प्रदेष में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
जनसम्पर्क के दौरान प्रमोद जैन भाया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेष की जनता के लिए सात योजनाएं लागू करने की घोषणा की गई है एवं इन योजनाओं का लाभ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सभी परिवारों को मिलेगा। गृहलक्ष्मी गारण्टी योजना अन्तर्गत परिवार की महिला मुखिया को हर साल दस हजार रूपए गारण्टी से दिए जाएंगे। गौधन गारण्टी अन्तर्गत गौवंष पालकों से 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा, इससे पशु पालकों को समृद्वि मिलेगी और खाद निर्माण से कृषि में उन्नति होगी व भूमि की उर्वरता बढेगी।
फ्री लेपटाप/टेबलेट योजनान्तर्गत राजकीय महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेष के समय फ्री लेपटाप/टेबलेट कांग्रेस सरकार द्वारा दिया जाएगा। चिरंजीवी आपदा राहत बीमा अंतर्गत प्राकृतिक आपका प्रभावित प्रति परिवार को 15 लाख रूपए तक का फ्री बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बीमा बाढ, तूफान, अकाल जैसी प्राकृतिक आपदा मंे सुरक्षा कवच बनेगा। अंग्रेजी माध्यम षिक्षा की गारण्टी अंतर्गत हर इच्छुक बच्चे को फ्री इंग्लिष मीडियम षिक्षा का अवसर गारण्टी से मिलेगा जिससे बच्चे देष, दुनिया से जुड सकेंगे, उनके अवसरों में वृद्वि होगी और अभिभावकों का आर्थिक भार कम होगा। प्रदेष के 1.04 करोड परिवारों को अब 500 रूपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा। पुरानी पेंषन स्कीम योजना को मजबूत करने के लिए कानून का निर्माण किया जाएगा।
उर्मिला जैन भाया ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि स्वास्थ्य अधिकार के साथ 25 लाख रूपए की चिरंजीवी योजना देने वाला राजस्थान प्रदेष देष का अकेला व पहला राज्य है। कांग्रेस सरकार द्वारा 100 यूनिट बिजली फ्री तथा किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री उपलब्ध करवायी जा रही है तथा निषुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट एवं राषन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उर्मिला भाया ने मतदाताओं से ऐसे स्थानीय प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में मतदान करने की अपील की जो सुख-दुख में हमेषा खडा रहता है एवं क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं विकास के कार्योै में जी-जान से जुटा रहता है।
रमोद जैन भाया ने कहा कि एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए उनके पक्ष में मतदान कर प्रदेष में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार काबिज करे ताकि जनहितकारी एवं आमजन को लाभान्वित करने वाली योजनाओं का लाभ प्रदेषवासियों को मिल सके। इससे आमजन के जीवन स्तर में वृद्वि होगी। भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जाता है।
आज किया इन गांवों मंे जनसम्पर्क- कांग्रेस प्रत्याषी प्रमोद जैन भाया एवं उर्मिला जैन भाया द्वारा आज चहेडिया, राजोडिया, मऊ, डाबला, नकटी का आसन, देवपुरा बंजारा, खजूरनाकलां, नियाणा, बावडीखेडा, ताखां, केथोडी, मोहम्मदपुर, अमलसरा, नोहरा, आम्बा की झोपडिया, गुलाबपुरा, गोपालपुरा, मोतीपुरा, भगवानपुरा गांव एवं मांगरोल शहर के कई क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया गया