Baran : महंगाई से राहत पर 33 जिलों में हुए संवाददाता सम्मेलन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

 बारां राजस्थान

सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध- श्री पंकज मेहता
प्रदेष सरकार का बजट, बचत, राहत, बढ़त वाला

बारां, 4 मार्च। महंगाई से राहत पर प्रदेष के सभी 33 जिलों में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बारां में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री पंकज मेहता ने सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार का इस साल का बजट बचत, राहत, बढत वाला रहा है इससे आमजन के पैसे की बचत होगी, महंगाई से राहत मिलेगी और राजस्थान प्रगति के पथ पर आगे बढेगा। प्रदेष सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है जिससे जनता का सरकार में विष्वास दृढ हुआ है।
श्री पंकज मेहता ने कहा कि प्रदेष की विकास दर 11.04 प्रतिषत है जिसके कारण राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेष में प्रत्येक परिवार को 25 लाख रूपए का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा प्रदान कर जीवन को सुरक्षित किया गया है। सरकार द्वारा अनुप्रति कोचिंग योजना के माध्यम से 30 हजार बच्चों की कोचिंग की पूर्ण फीस को वहन किया जा रहा है साथ ही 500 बच्चों के विदेष में पढाई करने पर पूरी फीस राजीव गांधी स्कॉलरषिप योजना के तहत वहन की जाएगी। प्रदेष में मनरेगा एवं इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रमिकों को 125 दिवस का काम प्रदान कर राहत दी गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने ‘‘कोई भूखा ना सोये’’ की संकल्पना को साकार किया है इन्दिरा रसोई के माध्यम से 8 रूपए में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है साथ ही 1 हजार नई इन्दिरा रसोई शहरी कस्बों में खोली जाएगी। प्रदेष में ठेके पर अब कोई कर्मचारी नही रखे जाएंगे, जो ठेके पर हैं उन्हें सरकारी कंपनी के तहत काम में लिया जाएगा। पार्ट टाईम मानदेय कर्मियों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कुक आदि को रिटायरमेन्ट पर 2 से 3 लाख रूपए का पैकेज दिया जाएगा। प्रदेष में कामधेनु पषु बीमा योजना के 40 हजार रूपए का बीमा हर परिवार में 2 दुधारू पषुओं को प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ बोर्ड, निगम, सहकारी कंपनियों एवं विष्वविद्यालयों के कार्मिकों को भी ओल्ड पेंषन स्कीम का लाभ प्रदान किया जाएगा। कक्षा एक से 12वी की क्लास तक आरटीई के तहत प्राईवेट स्कूलों में फ्री षिक्षा भी प्रदान की जाएगी।
प्रदेष सरकार ने महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए बजट में 19 हजार करोड़ रूपए का पैकेज दिया है। प्रत्येक उज्जवला परिवार को गैस सिलेंडर 500 रूपए में उपलब्ध कराया जाएगा। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। बुजुर्गाें, विधवाओं, अनाथों एवं दिव्यांगों की न्यूनतम पंेषन को अब 1 हजार रूपए किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेष सरकार द्वारा राजस्थान को बढत देने के लिए एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। प्रदेष में 5 युनिवर्सिटी, 3 नए मेडिकल कॉलेज, 44 नए कॉलेज, 27 नए महिला कॉलेज, 2 पषु चिकित्सा कॉलेज, 7 एग्रीकल्चर कॉलेज एवं एक होर्टिकल्चर कॉलेज भी खोला जाएगा। इसी क्रम में ईस्टर्न राजस्थान केनाल प्रोजेक्ट के तहत बजट में 13 हजार 500 करोड़ रूपए रखे गए है। प्रदेष के विकास के इस बजट से बारां जिला भी अछूता नही रहा है।
जिला प्रमुख उर्मिला भाया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेष सरकार जन-जन के कल्याण की प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस बजट में सरकार ने प्रदेष में सभी वर्गाें को राहत प्रदान करते हुए विकास का मार्ग प्रषस्त किया है। उन्होंने कहा कि बारां जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है जिसका आमजन को लाभ मिलेगा। इसी क्रम में वर्तमान बजट के तहत सीसवाली में राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा। पॉलोटेक्निक महाविद्यालय बारां में केमिकल ब्राचं शुरू की जाएगी। साथ ही बजट के तहत उर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, कला व संस्कृति, कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्योग, सड़कों व पुलों के निर्माण, संस्कृत महाविद्यालय शुरू करने एवं वेद महाविद्यालय खोला जाना प्रस्तावित है। अटरू मंे खेल स्टेडियम सहित आधारभूत विकास एवं कल्याण की कई घोषणाएं की गई है जिसका लाभ आमजन को मिलेगा।
इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्षन समिति के जिला संयोजक कैलाष जैन, जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन, एसडीएम दिव्यांषु शर्मा, प्रिन्ट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के सवांददाता मौजूद रहे।