संवाददाता यतिश शर्मा आमेर
आमेर, पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री परिस देशमुख ने बताया कि थाना आमेर पर परिवादी गोपाल लाल उप निरीक्षक पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप राजस्थान जयपुर की श्रीमान पुलिस अधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप राजस्थान जयपुर की एक जांच रिपोर्ट थाना हाजा पर इस आश्य की प्राप्ति हुई कि श्रीमती सपना रानी साहू पत्नी श्री संतोष कुमार पांडे निवासी राधा कृष्णा स्ट्रीट हिन्जली कुट उड़ीसा से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो बताया कि मेरे को लॉटरी लगने का झूठा आश्वासन देकर के लाखों रुपए मेरे से विभिन्न खातों में जमा करवा लिऐ खाता संख्या 665710110012584 में मेने विभिन्न तारीख को को मेरे से लाखों रुपए खाते में धोखाधड़ी कर डलवा लिए परिवादी की जांच श्री गोपाल लाल उप निरीक्षक एसओजी जयपुर राजस्थान के द्वारा बाद में जांच रिपोर्ट थाना हाजा पर प्राप्त हुई जिस पर दर्ज प्रकरण संख्या 460/20 धारा 420 आईपीसी में दर्ज कर बाद में अनुसंधान वांछित आरोपी कमाल अशरफ की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर श्री सुमित गुप्ता के निर्देशन में तथा श्री सौरभ तिवाड़ी सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी श्री शिव नारायण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना आमेर जयपुर उत्तर के नेतृत्व में थाना आमेर जयपुर में श्री राजेंद्र कुमार बागड़ा सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार कानि 6071 श्री इलियास कानि 7321 श्री जितेंद्र सिंह कान्ति 9904 तकनीक शाखा की टीम का गठन किया गया टीम द्वारा लगातार मेहनत पर वांछित आरोपी कमाल अशरफ की मूल निवास पुरुषोत्तमपुर पूर्वीचंपारन के संबंधित थाना चौवरादानो से सम्पर्क किया गया तो आरोपी कभी कभार ही निवास पर आना बताया जिस पर मुखबीर खास नियुक्त किए गए कूकस जेईसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों से संपर्क कर आरोपी के बारे में गोपनीय सूचना संकलित की जाकर आज दिनांक 28 8 2021 को टीम के सदस्यों को आरोपी के जयपुर आने की सूचना प्राप्त होने पर टीम के अथक प्रयासों से आरोपी कमाल अशरफ पुत्र कबीर अहमद जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी ग्राम पोस्ट पुरुषोत्तमपुर तहसील चौवरादानो थाना चौवरादानो जिला पूर्वीचंपारन बिहार को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि मुझे ऐशो आराम व पार्टी के लिए रुपए की आवश्यकता थी मेरे गांव के आसपास काफी लड़को ने लोगों को ऑनलाइन लॉटरी लगने का झांसा देकर के काफी पैसा कमाते हैं तो मैंने भी उन लोगों से ऑनलाइन लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने की तरीका पुछकर में भी लालच में आकर के लोगों को ऑनलाइन लॉटरी लगने के मैसेज भेजकर के लोगों से ठगी करने लग गया मैंने वर्ष 2018 और 2019 में लगभग 10.50 लाख रुपए की अलग अलग लोगों से ठगी की है बाद में पूछताछ मुस्लिम के विरुद्ध धारा 420 406 आईपीसी का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है