पंजाबी समाज ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

बारां 14 जनवरी। पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी पर्व कोटा रोड स्थित सौभागश्री मेरिज गार्डन में धूमधाम से मनाया। प्रवक्ता सुरेंद्र पिपलानी व महिला मंडल प्रवक्ता गीता डंग ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत पंडित सुरेंद्र शर्मा ने लालजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना व भोग लगवाकर लोहड़ी की पूजा करके ेकी। समाज के अध्यक्ष महेंद्र पिपलानी, महिला मंडल अध्यक्ष निधि गेरा, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र झाम्ब, पदम पिपलानी, नरेंद्र बत्रा, महेश अदलक्खा, मुन्ना गेरा, अशोक अदलक्खा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र डंग व गुलशन अदलक्खा ने सामूहिक रूप से पूजा कर लोहड़ी प्रज्ज्वलित की।

महिला मंडल सचिव श्वेता अदलक्खा ने बताया कि इस अवसर पर नव विवाहित दंपत्ति एवं इस वर्ष जन्मे बच्चों को माता-पिता के साथ मंच पर आमंत्रित कर उनका स्वागत किया एवं लोहड़ी जलाकर सभी सदस्यों ने लोहड़ी के सात फेरे लगवाकर मूंगफली, पोपकॉर्न व रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया। साथ ही स्नेहभोज का आनंद लिया। बच्चों एव महिला-पुरूषों ने भी पंजाबी भांगड़ा किया। सभी ने आपस में एक दूसरे को पावन पर्व की बधाई दी।

समाज के पूर्व अध्यक्ष महेश अदलक्खा ने बताया कि अयोध्या कारसेवक पूर्व पार्षद सुशील कोहली एवं शानदार फोटोग्राफी के लिए नवीन जेठी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष की पूर्व अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, मीनू अदलक्खा, सीमा गेरा, सोनिया अदलक्खा, वरिष्ठ सदस्य तिलक अरोड़ा, रवि टक्कर, शेखर कुमरा, मनोज पिपलानी, कन्हैया अदलक्खा, विजय पिपलानी, रितेश कोहली, जयेश पिपलानी, दीपांशु डंग, पुरूषोत्तम कालरा, रितिक कालरा, नितिन अदलक्खा, रूपल अदलक्खा, शैलेंद्र गेरा, रेखा अदलक्खा, रमा पिपलानी, शकुंतला अदलक्खा, मेघा पिपलानी, मीना पिपलानी, रेखा बाठला, अंजना अरोड़ा, भारत पिपलानी, कमल पिपलानी, प्र्रेम पिपलानी आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। मंच का सफल संचालन श्वेता अदलक्खा ने किया। अध्यक्ष महेंद्र पिपलानी व महिला अध्यक्ष निधि गेरा ने सभी का आभार जताया।