जयपुर। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किये जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कीव में रहने की कसम खाई और कहा कि रूस उनके राज्य को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहते हैं और राज्य के मुखिया को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन में राजधानी कीव में ही रहुंगा और मेरा परिवार भी यही हैं।
बता दें कि रूस द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़े हमले में राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। रूस ने गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन पर चारों तरफ से आक्रमण शुरू किया। बड़े शहरों में रॉकेट और मिसाइलों से हमला किया गया जिसके कारण लगभग 100,000 लोग भाग गए। दर्जनों के मारे जाने की खबर है।
यू.एस. और यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस का लक्ष्य कीव पर कब्जा करना और सरकार को गिराना है। रूस ने गुरुवार को कीव के उत्तर में चेरनोबिल पूर्व परमाणु ऊर्जा संयंत्र को जब्त कर लिया, जो बेलारूस से बहुत ही कम दूरी पर है।
ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो में कहा कि "दुश्मन ने मुझे नंबर एक लक्ष्य के रूप में चिह्नित किया है जबकि मेरा परिवार उनका दूसरा लक्ष्य है। वे राज्य के मुखिया को नष्ट करके यूक्रेन को राजनीतिक रूप से नष्ट करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि, "मैं राजधानी में रहूंगा। मेरा परिवार भी यूक्रेन में है।"
वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि रूस यूक्रेन में रूसी नागरिकों सहित लोगों की रक्षा के लिए एक विशेष सैन्य अभियान चला रहा है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सीबीएस को बताया कि "मेरी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की अपने पद पर यूक्रेन में बने हुए हैं, और निश्चित रूप से हम अपने सभी दोस्तों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं।