यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से की ये अपील, वीडिया शेयर किया

जयपुर। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वंहा से जल्द निकालने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत सरकार से से अपील की है। राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जिसमें कई भारतीय छात्र बंकरों में छिपे हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से मांग की है कि वे जल्द रूस से भारतीय छात्रों को रेस्क्यू करे। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं। कई छात्र पूर्वी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जहां भारी हमले हो रहे हैंं

राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बंकरों में भारतीय छात्रों के दृश्य विचलित करने वाले हैं। कई पूर्वी यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिस पर भारी हमले हो रहे हैं। मेरे विचार उनके चिंतित परिवार के सदस्यों के साथ हैं। फिर से, मैं भारत सरकार से तत्काल निकासी को अंजाम देने की अपील करता हूं।"

छात्रों का आरोप वसूले जा रहे दुगन पैसे
यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों ने इंडिया एयरलाइन्स पर आरोप लगात हुए कहा कि संकट के समय में भारत की एयरलाइन्स दुगने पैसे वसूल रही है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तेजी से काम करना चाहिए। यूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि है। और मोदी सरकार को इस काम में तेजी दिखानी चाहिए। साथ ही उन्होंनं कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब संकट में फंसे भारतीय छात्रों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं।