रायथल के पहलवानों ने जीते सिल्वर मेडल, गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ

- रायथल के खिलाडिय़ों ने दीपावली पर चांदी चमकाई


बारां, 09 नवंबर। कोटा में आयोजित होने वाले 16वें अखिल भारतीय चम्बल केसरी कुश्ती दंगल में रायथल टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कविता महावर पुत्री सुरेश महावीर ने 36 किलोग्राम वजन में रजत पदक व इरफान पुत्र यूसुफ ने 50 किलो ग्राम वजन में रजत पदक जीतकर दीपावली के शुभ अवसर पर चमाकाई चांदी व गांव का मान बढ़ाया। जिला कुश्ती सचिव कन्हैयालाल मालव ने बताया कि  बिना सुख सुविधा के हमारे बच्चे जिले का मान बड़ा रहे हैं। हर वर्ष मेडल दिला रहे हैं। प्रधानाचार्य राजेंद्र मीणा, रामगोपाल पोटर, हरिओम मीणा, सुरेश महावर, दीपक, पवन, रोहित, यूसुफ, टीकम आदि ने स्वागत किया। नगर निगम की तरफ से दोनों खिलाड़ियों को 2100 -2100 सो रुपए की नकद राशि प्रदान की गई।