-भाजपा की ऐतिहासिक जीत से राजस्थान में भाजपा सरकार बनना तय
शाहपुरा न्यूज - राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के जीतने एवं राजस्थान में भाजपा सरकार बनने पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने भाजपा से जीते सभी प्रत्याशियों को बधाइयां दी। पूर्व पंचायत समिति मेंबर शाहपुरा एवं राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी व भाजपा स्वयं सहायता समूह प्रदेश संयोजक डॉ. कंचन सोरल व भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर खुशी जताई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नाचते गाते, ढोल नगाड़े बजाते हुए जगह-जगह पटाखे फोड़े और मिठाइयां बाटी।