Rajasthan News: वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए खड़े BJP कार्यकर्ताओं के बीच यूवक ने की फायरिंग, मची भगदड़
जयपुर। मामला अजमेर के खरवा क्षेत्र का है जहां, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए कई भापजा कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। वसुंधरा राजे के पहुंचने से लगभग 15 मिनट पहले ही स्वागत स्थल पर एक यूवक ने आकर फायरिंग कर दी जिससे कार्यकर्ताओं में भगदड मच गई। फायरिंग के वक्त पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन फायर करने वाला फरार हो गया। इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला मांगलियावास से ब्यावर की ओर निकल गया।
घटना की जानकारी देते हुए ब्यावर सदर थाना प्रभारी चैनाराम बेड़ा ने बताया कि BJP कार्यकर्ता खरवा चौराहे पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आने का इंतजार कर रहे थे। कार्यकर्ता फूलमालाएं लेकर स्वागत करने के लिए खडे थे उसी समय पर एक एक युवक आया और हवा में फायरिंग कर फरार हो गया। फायरिंग के बाद कार्यकर्ताओं में भगदड मच गई और पुसिल ने स्थिती को संभाला। पुलिस को फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।
राजे के काफिले के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री यूनुस खान मौजूद थे। जानकरी के मुताबिक पूर्व सीएम राजे ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत की मां के निधन पर शोक जताने जा रही थीं। घटना को लेकर भाजपा के अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा- वे पारिवारिक कार्य से भीलवाड़ा है। उनको किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं।