Rajasthan News : उदयपुर हुआ पर्यटकों से गुलजार, विदेशी से ज्यादा देशी पर्यटकों की रही भीड़

Udaipur: झीलों का शहर उदयपुर, जिसकी खूबसूरती को देखने के लिए हर साल दुनिया भर से हजारों पर्यटक यहां आते हैं। इस बार उदयपुर ने पर्यटन रिकॉर्ड तोड़ा है। ऐसे पर्यटकों की संख्या को देखते हुए माना जाता है कि हिमालय के बाद लोगों को उदयपुर की अरावली ज्यादा पसंद है।
 
इस बाबत उदयपुर पर्यटन विभाग ने साल 2022 के पर्यटन आंकड़े जारी किए हैं। हालांकि इस रिकॉर्ड में खुशी के साथ-साथ दुख भी छिपा है। क्योंकि इन आंकड़ों ने दो रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतिहास में पहली बार यहां सबसे ज्यादा घरेलू पर्यटक आए, लेकिन दुख की बात यह है कि विदेशी पर्यटकों की संख्या घट गई।
 

पर्यटन विभाग की तरफ से जो आंकड़े उपलब्ध हैं, वो 2010 से लेकर 2022 तक के हैं। यहां घरेलू पर्यटकों की बात करें तो 2022 में 14 लाख 77 हजार 970 पर्यटक उदयपुर पहुंचें। जो अब तक का इतिहास है। इस क्षेत्र में भी दिसंबर ने रिकॉर्ड तोड़ा क्योंकि इस महीने 2 लाख 28 हजार घरेलू पर्यटक यहां पहुंचे। यह पहली बार है जब एक महीने में पर्यटकों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। इससे पहले वर्ष 2021 ने दिसंबर में ही 1 लाख 80 हजार आए थे जो सबसे ज्यादा थे.

अब बात करते हैं विदेशी पर्यटकों की तो इतिहास में पहली बार इतने कम पर्यटक उदयपुर पहुंचे हैं। 2022 में यहां 54395 यात्री ही आए। यह अब तक दर्ज की गई विदेशी पर्यटकों की सबसे कम संख्या है। जबकि 2018 में एक साल में उदयपुर में विदेशी पर्यटकों की संख्या 2 लाख को पार कर गई है। पिछले दिसंबर में विदेशी पर्यटकों की संख्या 10 हजार तक पहुंच गई थी। दिसंबर में यहां 13 हजार 107 पर्यटक आए। पिछले सालों की बात करें तो एक महीने में 20 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक आए।

उदयपुर पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने कहा कि संख्या उत्साहजनक है। इसका कारण यह है कि उदयपुर देश के साथ-साथ विदेशों में भी लोकप्रिय है। इसके पीछे एक बड़ा उदाहरण उदयपुर में होने वाला जी-20 शेरपा सम्मेलन है। इसके साथ ही उदयपुर में कोई न कोई घटना होती रहती है। उससे भी काफी ख्याति मिल रही है.