नन्दीशाला की मांग को लेकर गौसेवकों का द्वारा बूंदी शहर के बाजारों में घूमकर जनसंपर्क किया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बूंदी 19 नवंबर।
गोपाल गो सेवा संस्थान के सचिव गोपाल माहेश्वरी ने बताया की निदेशालय गोपालन द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2018-2019 के अन्तर्गत जिला स्तरीय नंदी शाला स्थापना कर निराश्रित नंदी गौवंशो हेतु नंदी गौशाला जन सहभागिता योजना प्रारम्भ की गई थी ताकी बेसहारा नंदी गौवंशो के कारण किसानो की फसल बर्बाद ना हो, दुर्घटनाएँ ,जन धन हानि एंव गौवंशो कि हानि न हो जिसके तहत जिला कलेक्टर द्वारा
संस्था को चयन करना , अनुबंध पर हस्ताक्षर करना ,भूमि आंवटन कि कार्यवाही करना, कार्यकारी संस्था का चयन किया जाकर नंदीशाला का निर्माण किया जाना था जो अभी तक नही हो पाया है।
आगे बताया कि जिला कलेक्टर कि अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति बनी हुई है जिसके उद्देश्य गौवंशो
का संरक्षण एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की पालना सुनिश्चित करना, ऐनिमल वेयर फेयर बोर्ड चैन्नई के निर्देश अनुसार कार्य करवाना आदि है परन्तु बेसहारा गौवंशो कि भारी बेकद्री हो रही है, बूंदी नगर परिषद होने के बाद भी स्वंय का कायन हाउस नही है ऐसे
में शहर में बेसहारा व निराश्रित गौवंशो का जगह जगह जमावडा लगा रहता है गौपाल गौ सेवा संस्थान बूंदी व अन्य गौसेवक जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन देकर व पूर्व में धरना, प्रदर्शन करके बडी जिला स्तरीय नंदीशाला बनाऍ जाने कि मॉग कर चुके है
जिसको अभी तक पूरा नहीं किया गया है न ही इसके संबंध में कोई कार्यवाही कि गई है। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने एवं गौ सेवकों ने बूंदी के मुख्य बाजार कोटा रोड इंदिरा मार्केट मैं सभी पदाधिकारियों ने एवं गौ सेवकों ने घूम घूम कर व्यापारियों से 21 नवंबर 2022 सोमवार धरना स्थल पर पधारने के लिए जनसंपर्क किया जिसमें व्यापारियों द्वारा आश्वासन प्राप्त हुआ कि जल्दी बड़ी नंदी शाला के लिए संपूर्ण व्यापार मंडल गोपाल गो सेवा संस्थान बूंदी समर्थन देगा l
राज्य सरकार के आदेशानुसार नंदीशाला स्थापना नही करने पर 21 नवंबर से सभी गौसेवक जिला प्रशासन के विरूद्ध धरना लगा कर विरोध प्रदर्शन करेगे , जिसकी सम्पूर्ण
जिम्मेदारी स्वंय जिला प्रशासन कि होगी।
इस दोरान गौपाल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा कोषाध्यक्ष लोकतंत्र गुर्जर, चिकित्सा प्रभारी कौशल यादव अभिमन्यु सिंह निशक्त गौ सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, बलराम मीणा, कौशल यादव, भारतेन्दु मेहता, एडवोकेट ओमप्रकाश मेघवाल, प्रवक्ता भवानीशंकर, मीडिया प्रभारी शिव कुमार शर्मा , गौ सेवक वैभव मित्तल, सुरज गुर्जर, रमेश सैनी, राजेंद्र सिंह भाटी आदि भारी संख्या में गौसेवक मोजुद थे.