रोजगार शिविर में 157 युवाओं का पंजीयन एवं 109 युवाओं का प्राथमिक चयन
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 18 नवम्बर। जिला प्रशासन एंव जिला रोजगार कार्यालय मॉडल करियर सेन्टर बारां़ की ओर से नेशनल करियर सर्विस योजनान्तर्गत 18 नवम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 4ः00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन हुआ। इस शिविर में कुल 157 युवाओं ने पहुंचकर शिविर में अपना पंजीकरण कराकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया जिसमें एल एण्ड टी फाईनेशियल सर्विस द्वारा फील्ड ऑफिसर पद हेतु 87 युवाओं का तथा पुखराज हेल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा ट्रेनी एज्यूक्यूटिव पद हेतु 22 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। इस प्रकार शिविर में कुल 157 में से 109 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ।
जिला रोजगार अधिकारी हरिशंकर नुवाद ने समस्त उपस्थित युवाओं को जिलें में शुरू हुई नेशनल करियर सर्विस योजना एवं मॉडल करियर सेन्टर की जानकारी प्रदान करते हुए युवाओं को रोजगार से जोडने में सहायक महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। मॉडल केरियर सेन्टर में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पदस्थ यंग प्रोफेशनल अभिषेक सिंघई द्वारा करियर मार्गदर्शन प्रदान कर एनसीएस पोर्टल के प्रयोग से नौकरियों में आवेदन की जानकारी प्रदान की गई एवं देवेन्द्र कुमार मीणा जिला रोजगार कार्यालय में संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021 की जानकारी प्रदान की गई।जिला रोजगार अधिकारी द्वारा सभी नियोजक कम्पनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला रोजगार कार्यालय से अविनाश कुमार, जसवंत सिंह द्वारा व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहभागिता दी गई।