गणतंत्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास

संवादाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी |

गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह के लिए सोमवार को अंतिम रिहर्सल खेल संकुल में किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर एयू खान ने ध्वजारोहण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल भी मौजूद रहे। जिला खेल अधिकारी वाई.बी.सिंह व अन्य मौजूद रहे। परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड, महिला पुलिस, टुकड़ियों तथा पुलिस बैंड ने मार्च पास्ट मे भाग लिया। शिक्षा विभाग की ओर से सामूहिक गान की प्रस्तुति की गई। संचालन भूपेन्द्र शर्मा एवं कुसुमलता ने किया।