Baran : नगर परिषद बारां का कथित अतिक्रमण हटाओ अभियान द्वैषता पूर्वक: डॉ॓गोरिया*

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 
बारां राजस्थान                                            


*बारां 27  काँग्रेस शासित  नगर परिषद बोर्ड प्रशासन और पुलिस के  बल पर शहर में कथित अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर सभ्रान्त व्यापारियों तथा हाथ ठेला व फुटकर व्यवसायियों एवं थडी होल्डर व खास तौर पर हिन्दू व्यवसायियों को प्रताड़ित कर रहा है।*यह अभियान पूर्णतया द्वेषता पूर्वक चलाया जा रहा है जिसकी सर्वत्र आलोचना की जानी चाहिए।*
*'राज्य सफाई कर्मचारी आयोग' के पूर्व सदस्य एवं भाजपा वरिष्ठ नेता नारायण डांगोरिया वाल्मीकि ने वक्तव्य प्रसारित कर बताया कि आजकल बारां नगर परिषद द्वारा जो अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है वह केवल हिन्दू व्यापारिक बाहुल्यता प्रभावी क्षेत्र में ही सक्रियता चलाया जा रहा है। मुस्लिम व्यापारिक प्रतिष्ठान व उनके प्रभावी क्षेत्रों में भी हिन्दुओं को अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। नारायण डांगोरिया ने बताया कि नगर परिषद बोर्ड को नैतिक  अथवा कानून व्यवस्था के लिए  दी जाने वाली पुलिस सुरक्षा की भी  समीक्षा होनी चाहिए। बारां नगर में जो मुस्लिम बस्तियों का अवैद्य    अतिक्रमण करके  विस्तार किया जा रहा है वह निकट भविष्य में शहर अथवा पूरे जनपद की शान्ति तथा सद्भावना के लिए  खतरा है। नारायण डांगोरिया ने बताया की बाजारों में व्यापारियों द्वारा अपने- अपने प्रतिष्ठानों के सामने छाया के लिए लगाये गए पाल, छपर आदि अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं तो कई बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके  योजना पूर्वक एक समुदाय विशेष को बसाना क्या अतिक्रमण नहीं है।*उन्होंने कहा कि शहर के मांगरोल रोड, शाहाबाद रोड, झालावार रोड तथा कोटा रोड पर भी अतिक्रमण ओं की बाढ़ आई हुई है। कोटा रोड पर ओवर ब्रिज के समीप वेयरहाउस के समीप सड़क के दोनों ओर नॉनवेज के स्टॉल लगा होना भी समीपवर्ती कॉलोनी वासियों के लिए दिनोंदिन घातक सिद्ध होता जा रहा है वही उक्त सड़क मार्गों के अलावा मांगरोल बाईपास से लेकर मेल खेड़ी रोड सहित शहर की अनेक सड़कों किनारे लगी हुई गुमटियों पर गांजे की सिगरेटों का प्रचलन भी बढ़ा हुआ है जिसकी जकड़ में युवा वर्ग बुरी तरह फंसा हुआ है, क्या पुलिस और प्रशासन कभी इस ओर देखेगा भी या नहीं?*
*नारायण डांगोरिया वाल्मीकि ने बताया कि  बारां जिले का पुलिस प्रशासन 5 वर्ष से स्वयं तुष्टिकरण रोग से ग्रस्त हो गया है  परिणाम स्वरूप पुलिस कर्मचारियों की आवासीय भूमि भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ गयी।  ऐसे में पुलिस विभाग से पीड़ित पक्ष क्या आशा कर सकता है।*
*भाजपा नेता नारायण डांगोरिया वाल्मीकि ने काँग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति की तथ्यात्मक आलोचना करते हुए कहा कि  बारां नगर परिषद में 15 वर्ष से लगातार  काँग्रेस शासित बोर्ड है जिसका मुखिया दलितवर्ग से सम्बंधित है।*
*बारां -अटरू विधानसभा क्ष्रेत्र के विधायक दलित वर्ग से होने के बाद भी नगर में संकुचित होती दलित बस्तियों का इनमें से किसी को इसका भान नहीं है।*
*उन्होंने  बताया कि  बाबा साहब डॉ०अम्बेडकर दलित हितों पर  तुष्टिकरण की नीति को वरीयता देने को घातक मानते थे इसलिए वर्तमान दलित राजनीतिक विचारकों को सवर्णों के प्रति कुंठा का परित्याग कर अपने वर्ग के पारंपरिक हितों का पोषण करना चाहिए।*0